मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- हथौड़ी। थाना क्षेत्र के डकरमा गांव से बुधवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर मक्के के खेत से दो सौ लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से भाग गए। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि मामले में पांच तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...