देहरादून, दिसम्बर 3 -- सेलाकुई। सहसपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत भुड्डी और रामगढ़ में दो सौ लाख की लागत से आंतरिक मार्गों का निर्माण किया जाएगा। बुधवार को विधायक सहदेव पुंडीर ने मार्गों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि गांवों को उनके मूल स्वरूप में विकसित करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। इसी के तहत गांवों को सुविधा संपन्न बनाया गया। विधायक ने बताया कि भुड्डी पंचायत के चकमंशा में राजीव बाल विद्या मंदिर स्कूल के पास लगभग Rs.67.51 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों का निर्माण किया जाएगा, जबकि शीशमबाड़ा के रामगढ़ में Rs.128.24 लाख की लागत से ग्रामीण संपर्क मार्गों को बनाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.