बांदा, मई 4 -- बांदा। जनपद में भीषण गर्मी और लू के झरोखे सब्जियों को भी झुलसा रहे हैं। नींबू व खीरा को गर्मियों का औषधि माना जाता है। ऐसे में इसकी डिमांड भी बढ़ जाती है। नींबू के दाम इस समय प्रति किलो दो सौ रुपये के पार हैं। दस रुपये में एक नींबू मिल रहा है। वहीं खीरा व कटहल के दाम भी बढ़े हैं। गर्मी की वजह से बाजार में इन सब्जियों की आवक कम होने से दाम आसमान छू रहे हैं। इसके अलावा हरी सब्जियों की खरीद में भी लोगों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। तरोई, कद्दू व अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़े हैं। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने सोमवार को सब्जी की महंगाई को लेकर पड़ताल की। व्यापारियों ने कहा कि तेज धूप में 48 डिग्री तापमान पहुंच चुका है। ऐसे में नदियों के किनारे होने वाली हरी सब्जियों की आवक कम हो गई है। इसलिए इनके भाव बढ़ रहे हैं। वहीं गृहणियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.