औरंगाबाद, मार्च 14 -- नवीनगर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के उत्तर कोयल नहर सिंचाई कॉलोनी के समीप से एक स्प्लेंडर बाइक पर ले जाई जा रही दो सौ बोतल देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में नगर पंचायत क्षेत्र के मंगल बाजार निवासी सोनू चंद्रवंशी और राजू कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि नियमित वाहन जांच के दौरान संदेह के आधार पर स्प्लेंडर बाइक को रोका गया। इसके बाद तलाशी लेने पर बाइक से देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब और बाइक को जब्त कर लिया गया है। दोनों तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.