पीलीभीत, फरवरी 19 -- बीसलपुर। गांव रम्पुरा रना में दो सौ बीघा सरकारी जमीन पर गांव के ही लगभग 25 लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर फसल बो दी। एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे तहसीलदार व पुलिस ने फसल को जुतवाकर जमीन कब्जा मुक्त करा दी है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। बीसलपुर के गांव रम्पुरा रना में 200 बीघा सरकारी जमीन पर गांव के लगभग 25 लोग काफी समय से अवैध लोग काबिज हैं और फसलों को उगा रहे हैं। राजस्व टीम ने कई बार नोटिस देकर कब्जा मुक्त किए जाने के निर्देश दिए थे, लेकिन जमीन को खाली नहीं किया गया। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार हबीब अंसारी कोतवाली पुलिस व राजस्व टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर से फसल को जोतकर जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि 200 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...