आजमगढ़, जुलाई 15 -- आजमगढ़। जिले की दो सौ दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल दी जाएगी। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। दिव्यांगता के आधार पर उनकी सूची तैयार की जाएगी। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर पात्रों का चयन किया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ई-ट्राईसाइकिल योजना शुरू की है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन भी है। इच्छुक दिव्यांग छात्राएं अधिक जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन में प्राप्त कर सकती हैं। यह भी पढ़ें- दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राई साइकिल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...