विकासनगर, फरवरी 25 -- सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज साहिया में बुधवार को दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, जिला प्रशासन देहरादून तथा समाज कल्याण विभाग देहरादून के सहयोग से महाविद्यालय में लगाए गए विशेष शिविर में पूर्व में दिव्यांगजनों ने पंजीकरण कराया था। विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जांच एवं परीक्षण के उपरांत पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सूचीबद्ध किया था। बुधवार को आयोजित वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कालसी विकासखंड के बीडीओ जगत सिंह एवं साहिया कॉलेज के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने चयनित 200 लाभार्थियों को सहायक उपकरण प्रदान किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.