दो सौ ट्रकों को गायब करने वाला मास्टरमाइंड नागेंद्र जेल से रिहा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कोरोना काल में 200 से अधिक ट्रकों को लीज पर लेकर गायब करने वाले पटना के शातिर नागेंद्र सिन्हा को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया है। नागेंद्र पर ट्रक चोरी के 23 अलग-अलग कांड दर्ज हैं। उसे सभी मामलों में जमानत मिल गई है।
गैंग का खुलासा पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह गैंग ट्रांसपोर्टरों के जरिए ट्रक मालिकों से संपर्क साधता था। लीज एग्रीमेंट पर गाड़ियां किराये पर ली जाती थीं। शुरुआत के एक-दो महीने तक समय पर भाड़ा दिया जाता था, ताकि मालिकों का भरोसा जीत लिया जाए। इसके बाद भाड़ा देना बंद कर दिया जाता और फिर कहा जाता कि गाड़ी चोरी हो गई। असल में गैंग गाड़ी के फर्जी कागजात बनाकर उसे छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में ऊंचे दाम पर बेच देता था। इस तरह 200 ट्रक गायब कर दिए गए। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.