गुड़गांव, जनवरी 11 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी के करीब 200 सेक्टरों और कॉलोनियों के निवासियों को रविवार को तीसरे दिन भी पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। मजबूरन उन्हें एक हजार रुपये का पानी का टैंकर खरीदना पड़ा। लोगों का आरोप है कि उन्हें पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना तक नहीं दी गई थी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की बसई जल शोधन संयंत्र में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन दुरुस्त नहीं हो सकी है। सोमवार को पेयजल स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। शनिवार दोपहर बाद चंदू बुढेड़ा जल शोधन संयंत्र से आ रही 1600 एमएम की पेयजल लाइन बसई जल शोधन संयंत्र परिसर में क्षतिग्रस्त हो गई थी। सूचना मिलने पर जीएमडीए के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पाइप लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। उम्मीद जताई जा रही थी कि शनिवार रात को पाइप लाइन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.