मधुबनी, जनवरी 30 -- मधुबनी, विधि संवाददाता। नेपाल से दो सौ के जाली नोट लाते दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में भारत नेपाल सीमा के पास दोनों को पकड़ा गया। एसपी योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार शाम प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि हरलाखी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के मुकेश महतो और सिकिल पंडित को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान मुकेश महतो के पास से 200 रुपये के 173 जाली नोट (कुल 34,600 रुपये) बरामद हुए। जब्त नोटों का पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से सत्यापन कराया गया, जहां विशेषज्ञों ने इनके जाली होने की पुष्टि की। पुलिस ने अपराधियों के पास से दो मोबाइल और तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार मुकेश महतो पहले से ही हरलाखी और साहरघाट थानों में कई आपराधिक मामलों में नामजद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.