रुडकी, मई 2 -- कलियर। पुलिस ने दो कुंतल गोमांस और कटान के उपकरण के साथ दो युवको को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान कलियर चौक पर बाजूहेड़ी रोड स्थित ईंट भट्ठा के पास कुछ लोग गोकशी कर रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। जबकि दो लोगों को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि तस्लीम और मोहम्मद शादाब निवासी मच्छी मोहल्ला, रुड़की को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...