मधुबनी, मई 20 -- जयनगर। एसएसबी के जवानों ने सीमा चौकी उसराही द्वारा नेपाल से भारत लाए जा रहे चायनीज सेब संग 4 नेपाली नागरिकों को पकड़ा। जो साइकिलों पर लदे कार्टनों से कुल 200 किलोग्राम चायनीज सेब थे। आरोपित सामान नेपाल के बलहा गोठ क्षेत्र से भारत के भादौर क्षेत्र में ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान 4 साइकिल भी जब्त की गईं। जिसे कस्टम जयनगर को सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...