फरीदाबाद, फरवरी 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो नगर निगम के करीब 200 करोड़ रुपये के घोटाले में दो मामलों में फिर से गिरफ्तारी की तैयारी में है। ये मामले गत वर्ष दर्ज हुए थे। बीते सप्ताह सुप्रीम कोर्ट से आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका रद्द होने के बाद ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तारी के लिए कवायद फिर से शुरू कर दी है। गत वर्ष 12 अगस्त को ब्यूरो ने नगर निगम के अधिकारियों और एक ठेकेदार के खिलाफ सात करोड़ 63 लाख रुपये से अधिक के घोटाले में मुकदमा दर्ज किया था। ब्यूरो की जांच में सामने आया है कि 27 नवंबर 2018 को मोहना रोड, बल्लभगढ़ स्थित आरएमसी रोड के किनारे इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने के नाम पर आठ फर्जी वर्क ऑर्डर जारी किए गए। इन वर्क ऑर्डरों की मूल अनुमानित लागत 40 लाख छह हजार रुपये थी, जिसे मात्र 20 दिनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.