दो सौतनों का झगड़ा छुड़ाने गई वृद्धा को पीसीसी पर धकेला, मौत
गिरडीह, जून 23 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में सोमवार शाम दो सौतनों के झगड़ों के बीच-बचाव करने पहुंची एक 70 वर्षीय महिला की धक्का-मुक्की में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है और हत्या का केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- मारपीट मामले में दो सगे भाइयों पर प्राथमिकीझगड़ा और घटनाक्रम जानकारी के अनुसार, घाघरा गांव में सोमवार शाम दो सौतन शांति देवी और प्रमिला देवी, दोनों के पति सहदेव दास के बीच किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं हो रही थी। शोर-शराबा सुनकर पड़ोस में रहनेवाली जसवा देवी, पति तुलो दास दोनों को शांत कराने के लिए मौके पर पहुंची। आरोप है कि इसी दौरान आक्रोशित दोनों सौतन जसवा देवी पर ही झपट पड़ी।मृत्यु की स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.