दो से चार मतदान केंद्रों को मिलाकर एक सुनवाई स्थल बनाएं : मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल, जुलाई 10 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और अपडेट रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने नोटिस सुनवाई के लिए मतदाताओं की संख्या और भौगोलिक स्थिति के आधार पर क्लस्टर बनाने, 2-4 मतदान केंद्रों को मिलाकर सुनवाई स्थल निर्धारित करने के निर्देश दिए। साथ ही ईआरओ/एईआरओ द्वारा पूरे माह के लिए सुनवाई का निश्चित समय तय करने और ग्रामीण/दूरस्थ क्षेत्रों के मतदाताओं को असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। बैठक में प्रदेश के जिलाधिकारियों और कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के आयुक्तों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि सभी डीएम अपने जिले में सार्वजनिक सुनवाई के लिए प्रत्येक बू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.