समस्तीपुर, अगस्त 1 -- पूसा। उत्तर बिहार के जिलों में अगले कुछ दिनों में अधिकांश स्थानों पर अच्छी वर्षा होने की संभावना नहीं है। हालांकि, 02-04 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात एवं तेज हवा चलने की संभावना है। वैशाली, मधुबनी, गोपालगंज, दरभंगा, सिवान, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण जिलों के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने का अनुमान है। शेष स्थानों पर इस अवधि में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 5 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में 10-15 किमी प्रति घंटे की गति से मुख्यतः पुरवा एवं दक्षिण-पूर्वी दिशा से चलने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में दो से चार अगस्त के आसपास हो सकती है हल्की बारिश इस दौरान सापेक्ष आर्द...