फरीदाबाद, जनवरी 28 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सीवर और जलभराव की समस्या से जूझ रहे सेक्टर-22, 23 समेत 10 क्षेत्र वासियों के लिए राहत की खबर है।फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से जल्द मुख्य सीवर लाइनों की बड़ी मशीनों से सफाई कराई जाएगी, जिससे प्रतापगढ़ एसटीपी तक निर्बाध रूप से पानी पहुंच सकेगा। सेक्टर-22, 23, 24, 25, 51 आदि इलाकों में करीब 20 साल पहले बड़ी सीवर लाइन बिछाई गई थी। इसे प्रतापगढ़ एसटीपी से जोड़ा गया था। लेकिन सालों से लाइन की सफाई न होने से इसमें गाद और कचरा जमा है। नतीजतन हल्की बारिश होते ही सड़कों पर पानी भर जाता है।सबसे ज्यादा खराब हालत सेक्टर 22, 23 चौक और 25 चौक की होती है, जिससे यातायात प्रभावित होता है। लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ती है। इससे कई इलाकों में गंदा पानी ओवरफ्लो होकर घरों और बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.