दो सेक्टरों को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए आरओबी बनेगा
गुड़गांव, जुलाई 1 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मिलेनियम सिटी के दो सेक्टरों को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण किया जाएगा। अभी इन दोनों सेक्टरों में रह रहे करीब 12 हजार परिवारों को एक्सप्रेसवे जाने के लिए रेलवे लाइन पर जाम में फंसना पड़ता है। इस आरओबी की डीपीआर तैयार करने के लिए सलाहकार नियुक्त करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। मंगलवार शाम को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सेक्टर-37सी और सेक्टर-37डी को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण की डीपीआर तैयार करने के लिए टेंडर जारी किया है। आठ जुलाई को इस टेंडर को खोल दिया जाएगा। सलाहकार कंपनी को तीन महीने के अंदर इस आरओबी की डीपीआर को तैयार करना होगा। रेलवे विभाग से आरओबी निर्माण के डिजाइन की मंजूरी लेनी होगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.