दो सेक्टरों को जलभराव से निजात मिलेगी
गुड़गांव, अप्रैल 30 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-नौ और नौए को जलभराव से निजात मिलेगी। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुवार को सेक्टर-नौ एवं सेक्टर-नौए में करीब 24 किमी लंबा बरसाती नाले के निर्माण का शिलान्यास किया। इसमें लगभग 19.35 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा गांव धनकोट में पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए 4.35 करोड़ रुपये की एक परियोजना का शिलान्यास पत्थर रखा। राव नरबीर सिंह ने कहा कि नागरिकों को पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। इस दायित्व का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक बुनियादी सुविधाओं की समान पहुंच सुनिश्चित करना है, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। यह भी पढ़ें- नाला निर्माण से साफाखाना रोड को मिलेगी जलजमाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.