चक्रधरपुर, मार्च 23 -- चक्रधरपुर। झारखंड जनरक्षा संघर्ष समिति ने सोमवार को रोलाडीह हनुमान चौक में धरना प्रदर्शन किया। पीएमश्री रोलाडीह उच्च विद्यालय में इंटर की पढ़ाई छात्र हित को देखते हुए शुरु करने तथा सभी सरकारी विद्यालय में छात्र अनुपात में शिक्षक उपलब्ध कराने की मांग की। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चलेगा। धरना प्रदर्शन में मुखिया सेलाय मुंडा, झारखंड जनरक्षा संघर्ष समिति के अध्यक्ष अशोक तांती, सचिव भागीरथी महतो, संयोजक पंडित कुमार महतो, कोषाध्यक्ष प्रधान बांकिरा, महासचिव लीलाराम तांती, विरसिंह हांसदा, बालकिशोर प्रधान, लोचन महाली, द्वारिका भंज, निरंजन महतो, राजकुमार महतो, बागुन केराई, सुभाष महतो, शांतिलाल तांती, यशवंत महतो, धनंजय तांती, श्रीधर महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.