चक्रधरपुर, मार्च 24 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के पीएमश्री उच्च विद्यालय रोलाडीह हनुमान चौक में दो सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को झारखंड जन रक्षा संघर्ष समिति ने भूख हड़ताल सह धरना दिया। आंदोलनकारियों की मांग चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री उच्च विद्यालय, रोलाडीह में प्लस टू की पढ़ाई शुरू करने तथा पूरे झारखंड के सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुसार पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति हो। सुबह 8 से 5 बजे तक भूख हड़ताल सह धरना प्रदर्शन किया गया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा तथा भाजपा नेता सह समाजसेवी डा विजय सिंह गागराई ने मौके पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। मौके पर मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने गांधीवादी आंदोलन को हरसंभव सहयोग देकर मांगों को पूर्ण कराने का भरोसा दिलाया। कहा कि 1972 से अब तक इस क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.