बागेश्वर, मई 24 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। दो सूत्रीय मांगों को लेकर पीआरडी जवानों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। समान कार्य के लिए समान वेतन तथा 365 दिन का रोजगार मांगा। सभा में वक्ताओं ने 27 तथा 28 मई को सीएम आवास कूच कार्यक्रम को भी सफल बनाने की अपील की। कहा, इस बार उनकी लड़ाई आर-पार की होगी। जवान रविवार को ओडोटेरियम में एकत्रित हुए। अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जवानों ने समान कार्य के लिए समान वेतन और 365 दिन रोजगार की मांग उठाते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान पीआरडी जवानों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र भोटिया ने बताया कि इन मांगों को लेकर जवान लंबे समय से आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा कि दो बार प्रदेश मुख्यालय में भी प्रदर्शन किया जा चुका है...