बाराबंकी, फरवरी 19 -- बाराबंकी। भाकियू हरपाल गुट के जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी के नेतृत्व में किसान समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन गन्ना संस्थान में किया गया। नायब तहसीलदार प्रियंका मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बंकी क्षेत्र के गनौरा पलिया ममसूदपुर दलयानपुर मजरे जरूवा चंदौली बिचलंगा इन गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी नहीं पहुंच रहा है। छुटटा जानवर घूम रहे हैं। इन मांगों को पूरा कराने की मांग की गई। धरने में फूलचंद यादव, जैद अंसारी, नारायण यादव, देशराज यादव, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.