नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा अल्मोड़ा के एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बीते तीन दिनों से बढ़ा उबाल नतीजे आने के बाद सामने आया। उपाध्यक्ष पद पर सुमित जोशी नाम के दो प्रत्याशी होने से ऐसा पेंच फंसा कि मतपत्र में प्रत्याशी की पहचान के लिए पिता का नाम तक जोड़ना पड़ा। इतना ही नहीं बराबर वोट मिलने पर जीत-हार का फैसला टॉस से हुआ। मंगलवार को मतगणना में पहले दावेदार सुमित जोशी पुत्र हेमंत कुमार जोशी को एक वोट से हार मिली तो समर्थकों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ाने पर परिसर प्रशासन को दोबारा मतगणना करनी पड़ी। मतगणना में दोनों के वोट बराबर निकले। लिहाजा टॉस हुआ तो बाजी सुमित के पक्ष में आई। एसएसजे में उपाध्यक्ष पद पर पहले सुमित जोशी पुत्र हेमंत कुमार जोशी और भाष्कर जोशी ही दावेदार के तौर पर सामने आए थे, लेकिन 26 सितम्बर को नामा...