नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं जिन्हें छोड़कर एक्टर्स को पछताना पड़ा। आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करेंगे जिसकी कहानी पर दो सुपरस्टार्स को डाउट हुआ। दोनों के ना कहने पर फिल्म के प्रोड्यूसर के भाई को रोल दिया गया। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। रिजेक्ट करने वाले स्टार्स थे अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना, जिसने फिल्म की उनका नाम था अनिल कपूर। अब तक आपने फिल्म का नाम गेस कर लिया होगा? अगर नहीं तो मूवी का नाम और इससे जुड़ा दिलचस्प किस्सा यहां जान लीजिए।सलीम-जावेद ने लिखी थी फिल्म हम बात कर रहे हैं 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया की। फिल्म की कहानी सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखी थी। वह जब यह मूवी लिख रहे थे तो उनके दिमाग में अमिताभ बच्चन थे। फिल्म का हीरो दिखाई नहीं देता है, उसकी आवाज सुनाई देती है। सलीम-जावेद की नजर में अमिताभ ...