दो सुपरवाइजर और दस प्रगणक बैठक में रहे गैरहाजिर
पीलीभीत, जून 2 -- पीलीभीत। नगर पंचायत पकड़िया नौगवां के कार्यालय सभागार में डीपीआरओ रोहित भारती ने अधिशासी अधिकारी के साथ समस्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजर की समीक्षा बैठक लेकर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रगणकों को हाउस मार्किग, डाटा सही से भरने, कोई भी घर ना छोड़ने एवं सुपरवाइजर को आवंटित क्षेत्र में उपस्थित रहते हुए प्रगणको द्वारा भरे डाटा का मौके पर सत्यापन करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान सुपरवाइजर राजकुमार एवं सुपरवाइजर रमेशचन्द्र के साथ-साथ दस प्रगणक बैठक में अनुपस्थित रहे। कुछ प्रगणको का कार्य भी संतोषजनक नहीं पाया गया, जिसमें पर कड़ी नाराजगी जताई गई। बैठक में समस्त उपस्थित कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए जल्द सर्वे कार्य समाप्त करने के निर्देश दिये गए। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजरों को किया सम्मानि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.