बलिया, मार्च 22 -- नगरा। नगर के भीमपुरा मुख्यमार्ग पर 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो सीसी नाला का रविवार को शिलान्यास चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम ने भूमि पूजन कर किया। चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि नगर को आदर्श रूप में स्थापित करने के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ विकास की मुख्यधारा से नगर पंचायत के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को जोड़ना प्राथमिकता है। इस मौके पर सभासद लालबहादुर सिंह,राहुल राव,कुंज बिहारी,रामदरश यादव,जय नारायण सिंह,बाबू राम सिंह,मान सिंह, सत्यप्रकाश सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...