बक्सर, नवम्बर 14 -- बक्सर। विधानसभा चुनाव में जिले की दो सीट डुमरांव व सदर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर प्रर्मिला देवी ने नामांकन किया था। दोनों ही सीट पर उन्होंने चुनाव लड़ा। हालांकि वह कुछ खास नहीं कर पायी थी। सदर सीट से उन्हें 568 वोट मिले है। वह नौवें स्थान पर है। इस सीट से एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी नीतू सिंह ने चुनाव लड़ा था। उन्हें 374 वोट मिला था। वहीं डुमरांव सीट से प्रर्मिला देवी को 1067 वोट मिले थे। यहां पर वह नौवें स्थान पर बनी हुई है। इस सीट से हेमलता चुनाव लड़ी थी। उन्हें 3994 वोट मिला है। वह छठवें स्थान पर काबिज है। बता दें कि सदर व डुमरांव सीट से ही महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरी थी। जबकि ब्रह्मपुर व राजपुर से कोई भी महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं आयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.