दो सीओ समेत 55 पुलिसकर्मियों के तबादले
इटावा औरैया, जून 18 -- इटावा। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए दो सीओ, 17 उपनिरीक्षकों और 38 कांस्टेबलों के तबादले किए हैं। पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है। आदेश के तहत सीओ सिटी अभय नारायण राय को चकरनगर का नया सीओ बनाया गया है, जबकि चकरनगर सीओ अवनीश कुमार सिंह को सीओ सिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, भरथना चौकी प्रभारी हाकिम सिंह को वैदपुरा थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वैदपुरा थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह का गैर जनपद तबादला हो गया है। एसएसपी ने 17 उपनिरीक्षकों और 38 कांस्टेबलों को नई तैनाती दी है। कई उपनिरीक्षकों के अन्य जनपदों में स्थानांतरण के बाद पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.