बक्सर, सितम्बर 1 -- मांगों पर सरकार की सकारात्मक पहल से डीलरों में खुशी फोटो संख्या- डुमरांव, निज संवाददाता। नगर के मां डुमरेजिन मंदिर के परिसर में सोमवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया की आगामी दो सितंबर से उपभोक्ताओं के बीच राशन का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण चौबे व संचालन अनुमंडल अध्यक्ष भुटेश्वर सिंह ने किया। बैठक में सभी डीलरों को बताया गया कि हमारी जो सरकार से मांगें थीं, सरकार ने उस पर विचार करना शुरू कर दिया है। इसलिए हमलोग भी सहयोग करते हुए आगे का काम करेंगे। हमारी मांगों में साप्ताहिक छुट्टी, सभी राजपत्रित छुट्टी, कमीशन में 47 पैसे की बढ़ोतरी व पेपरवेट प्रक्रिया को लागू करने को लेकर सरकार ने सकारात्मक पहल शुरू कर दी है। ऐसे में हमलोगों ने भी अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.