दो सितंबर तक खुलासा नहीं हुआ तो तय करेंगे अगली रणनीति : राकेश टिकैत
शामली, अगस्त 30 -- बाबरी/शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद रविवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि भाकियू इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। टिकैत ने कहा कि पुलिस को बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच करते हुए हत्यारोपियों तक पहुंचना चाहिए। दो सितंबर तक खुलासा नहीं हुआ तो आगे की रणनीति तय करेंगे। इस दौरान मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी उपस्थित थे। उन्होंने भी शोक संतृप्त परिजनों को सांत्वना दी। राकेश टिकैत ने कहा कि अंकित एक होनहार युवक था और जिस तरह उसकी हत्या की गई, उससे परिवार ही नहीं बल्कि क्षेत्र के लोगों में भी आक्रोश है। पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह हत्याकांड की तह तक पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.