कटिहार, मई 1 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत पनसेरवा, बोरनी सहित अन्य गांव से लगातार सिंचाई विद्युत मोटर की चोरी की घटना हो रही थी। जिससे किसान काफी चिंतित थे। पिछले दो दिनों में तीन किसानों के खेतों से पटवन करते ही संध्या काल में मोटर की चोरी हो गई थी। जिसको लेकर किसान मोहम्मद समीद, कन्हैयालाल महतो, रमेश कुमार महतो ने मोटर चोरी को लेकर थाने में आवेदन दिया था। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष की नेतृत्व में चोरी की घटना को लेकर एक पुलिस टीम गठित की गई थी। यह भी पढ़ें- पानी टंकी से चोरी गई बैटरी सहित चार आरोपी धराए जिसके द्वारा बुधवार को रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार ...