दो साल से लापता मूक-बधिर युवती मिली, परिजन भावुक
कानपुर, जून 16 -- कानपुर, संवाददाता। दबौली से दो साल से लापता मूक-बधिर युवती के अचानक मिलने से परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आस खो चुके परिवारीजनों ने जब बेटी को सकुशल देखा तो वे भावुक हो गए। हालांकि, पिता ने बेटी को बंधक बनाकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। गोविंद नगर पुलिस ने लापता युवती को राजस्थान के जोधपुर से बरामद किया है। दबौली निवासी चालक ने बताया कि, परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। तीसरे नंबर की बेटी और बेटा दोनों ही मूक-बधिर हैं। दो अगस्त-2024 को भाई से मोबाइल को लेकर विवाद होने के बाद मूक-बधिर बेटी नाराज होकर घर से कहीं चली गई थी। उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता न लगने पर दो दिन बाद चार अगस्त को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। समय बीतने पर बेटी का कुछ पता न लगने पर परिवार के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.