दो साल से लापता बेटे की तलाश में भटक रहे मां-बाप
शाहजहांपुर, जून 16 -- निगोही। परसौना खलीलपुर गांव निवासी गजेन्द्र के दो साल से लापता होने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। बेटे की तलाश में मां-बाप अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को उन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर बेटे की बरामदगी की मांग की। गांव निवासी रामनाथ और शांति देवी ने बताया कि उनका बेटा गजेन्द्र (31) को गांव के राकेश तथा बरेली जनपद के थाना विथरी चैनपुर क्षेत्र के मठियानगरा निवासी रहीस पाल, अमित, अर्जुन और सुरेन्द्र 27 अप्रैल 2024 को काम दिलाने के बहाने बरेली ले गए थे। आरोप है कि बाकी लोग वापस लौट आए, लेकिन गजेन्द्र का अब तक पता नहीं चला। मां शांति देवी की शिकायत पर निगोही पुलिस ने 23 मई 2024 को गुमशुदगी दर्ज की थी। परिजनों का कहना है कि शुरुआती जांच के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। बेटे की तलाश में वे डीएम, एसपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.