दो साल से लापता पिता की मौत की खबर पहुंची तो पसरा मातम
हरदोई, अप्रैल 14 -- हरपालपुर। दो साल से लापता पिता की तलाश में जुटे बेटों को आखिरकार उनकी मौत हो जाने की खबर मिली। इससे घर में मातम पसर गया। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के खसौरा गांव निवासी 73 वर्षीय पुत्तूलाल पाल की पत्नी के अलावा तीन बेटे व दो बेटियां हैं। वह करीब बीस साल पूर्व साधू बन गए थे। घर में मात्र डेढ़ बीघा खेत है। सभी बेटे और बेटियों की शादी हो चुकी है। दो बेटे अपनी मां के साथ पानीपत में रहकर मजदूरी करते हैं। वहीं, एक बेटा घर पर रहता है। मृतक के बेटे रंजीत ने बताया कि उसके पिता पुत्तूलाल करीब दो साल पहले अचानक लापता हो गए थे। यह भी पढ़ें- ग्यारह दिन पहले घर से लापता हुए युवक का शव बरामद उनकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घर वालो ने भी वापस आने की उम्मीद छोड़ दी थी। बताया जाता है सोमवार को किसी व्यक्ति ने पुत्तूलाल को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.