दो साल से लापता किशोरी बरामद
आजमगढ़, मार्च 18 -- आजमगढ़। एएचटी थाना की पुलिस ने दो साल से लापता किशोरी को आपरेशन मुस्कान के तहत बरामद किया। किशोरी को उसके विद्यालय का शिक्षक ज्ञानचंद यादव बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। उसे भगाने में प्रधानाचार्य और विद्यालय के प्रबंधक की संलिप्तता बताई जा रही थी। दीदारगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद किशोरी बरामद नहीं हुई। इसके बाद जांच रिपोर्ट एएसटी थाना को स्थानांतरित कर दी गई थी। एएचटी थाना की पुलिस ने जांच शुरू की तो किशोरी की लोकेशन दिल्ली फिर लखनऊ में मिली। जांच के दौरान मंगलवार को किशोरी की लोकेशन आजमगढ़ रोडवेज के पास मिली। एएचटी थानाध्यक्ष अजभयराज मिश्र ने बताया कि पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपी ज्ञानचंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.