भागलपुर, मई 4 -- नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का प्रतिनिधि दल राष्ट्रीय रेफरी सह कोच घनश्याम प्रसाद की अगुवाई में रविवार को गोपालपुर विधानसभा के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलों मंडल से मुलाकात की। नवगछिया के ताइक्वांडो खिलाड़ियों की समस्या थी कि खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए हाई स्कूल नवगछिया में खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा 12 साल पहले ताइक्वांडो मैट लगवाया गया था, जो 2 साल से अभ्यास के लिए बंद कर दिया गया है। इस संदर्भ में खिलाड़ियों का दल विधायक को पूर्व संबंधित पत्र एवं एक आवेदन दिया। यह भी पढ़ें- 10 मई को होगा कटिहार जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिपसमस्या का निराकरण विधायक ने संबंधित स्कूल के प्राचार्य से बात कर जल्दी ही समस्या का निराकरण कर ताइक्वांडो प्रशिक्षण आरंभ करने को कहा। उन्होंने कहा खिलाड़ियों से क्षेत्र ...