गोरखपुर, मई 30 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने सामग्री के मद में करीब 1490 करोड़ रुपये जारी कर ग्राम प्रधानों और वेंडरों को बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के बकाये का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जारी किए गए धनराशि में केंद्र सरकार ने 1118 करोड़ और राज्य सरकार ने 372 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

बकाया की जानकारी डीसी मनरेगा कार्यालय के अनुसार सामग्री के मद में जिले के बकाया करीब 157 करोड़ रुपये है। जिले को बकाए का करीब 35 प्रतिशत करीब 55 करोड़ रुपये मिलेगा। जानकारी के अनुसार, सामग्री के मद में दो साल से सामग्री के मद में बकाये का भुगतान नहीं होने से ग्राम प्रधान और वेंडर परेशान थे। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बकाया जारी करने के बाद उन्हें वह बहुत खुश थे। बेलघाट के वेंडर जितेंद्र यादव ने बताया कि...