कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। व्हाट्सएप कॉल के जरिये लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर और इनकम टैक्स, ईडी व पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले गैंग के चार सदस्यों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने अब तक करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया है। ये लोग दो साल से बंद पड़े व्हाट्सएप नंबर से कॉल कर लोगों को फांसते थे। डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह और एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया पिछले काफी समय से एक मोबाइल नंबर से ठगी की शिकायतें मिल रहीं थीं। ठग व्हाट्सएप कॉल के जरिये रिश्तेदार व अफसर बनकर लोगों को फांसते थे। प्रतिबिंब एप के जरिये नंबर की लोकेशन के लिए साइबर क्राइम जांच में जुटी थी। पुलिस ने जांच की तो मोबाइल नंबर कंपनी के चकेरी सर्वर का निकला। पीड़ितों ने पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.