कटिहार, मार्च 21 -- बरारी। संवाद सूत्र आरक्षी अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देशानुसार बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर पंचायत से पॉक्सो एक्ट के तहत फरार चल रहे एक अभियुक्त को बरारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष सुमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लक्ष्मीपुर पंचायत के मिल्की टोला निवासी युवक पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी था और पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।उन्होंने बताया कि कटिहार न्यायालय से अभियुक्त के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया था।इसी आदेश के अनुपालन में जब बरारी पुलिस अभियुक्त के घर पहुंची तो उसने स्वयं उपस्थित होकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.