दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
समस्तीपुर, अगस्त 31 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आसिनपुर वार्ड-31 निवासी चंदेश्वर प्रसाद के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 29 मई 2024 को छात्रा के परिजनों के आवेदन पर गौतम कुमार के विरुद्ध नाबालिग छात्रा के अपहरण की प्राथमिकी मुफस्सिल थाने में दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छात्रा को आरोपी के घर से बरामद कर लिया है। छात्रा बालिग हो चुकी है और उसने आरोपी के साथ अपनी मर्जी से शादी भी कर ली थी। बरामदग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.