गुमला, अप्रैल 27 -- भरनो। भरनो थाना क्षेत्र में गौ तस्करी के आरोप में फरार चल रहे आरोपी पुनीत कुमार साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। आरोपी सिसई थाना क्षेत्र के मूरगु गांव का निवासी है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व पुनीत साहू के खिलाफ भरनो थाना में गौ तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।इसी बीच पुलिस को आरोपी के घर पर होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गई। जिसमें उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।छापेमारी दल में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, एएसआई अभिनंदन कुमार, एएसआई मंटू चौधरी सहित भरनो थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.