सिद्धार्थ, मार्च 10 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। उस्का बाजार पुलिस, एंटी थेफ्ट टीम व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे रेप के एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम था।प्रभारी निरीक्षक उस्का बाजार हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि सिड्डे उर्फ राजेन्द्र पुत्र नन्दलाल निवासी सेमरा कला थाना उस्का बाजार के खिलाफ 10 सितंबर 2024 को धारा 376डी, 342, 506, 504 व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट का केस दर्ज हुआ था। वह तब से पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी लोकेशन लगातार बदल रहा था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी लेकिन वह दो वर्ष से हाथ नहीं आ रहा था। बताया कि उसके फरार रहने पर एसपी डॉ अभिषेक महाजन ने गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। बताया कि आरोपी को उस्का बाजार रेलवे स...