इटावा औरैया, मई 3 -- महेवा। ग्राम बहेड़ा स्थित रजवाहा का पुलिया लम्बे समय से टूटी होने के चलते हादसे को दावत दे रहीं है। वहीं कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक कोई सुनवाई नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने कार्यवाही की मांग की है। नहर पार रजवाहा की पुलिया की किनारी पिछले दो वर्षों से टूटी है। ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह सेंगर सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य शशि दिवाकर ने डीएम, सिंचाई विभाग, पीडब्लूडी के उच्चाधिकारियों से मांग की लेकिन कुछ नहीं हुआ। शनिवार को भरथना में आयोजित तहसील दिवस में समाजसेवी सोहित दिवाकर ने डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल को प्रार्थना पत्र देकर पुलिया की किनारी बनाने की मांग की। जिस पर डीएम ने अधीनस्थों को तत्काल कार्य कराने का निर्देश दिया है। इसी प्रकार महेवा- अछल्दा रोड पर सिद्धनाथ मंदिर के आगे बंबा की पुलिया की साइड दीवार भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.