गंगापार, मार्च 8 -- कौंधियारा विकास खंड के बड़गोहना कला चौराहे पर बनी पुलिया पिछले करीब दो वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की उदासीनता के कारण अब तक इसकी मरम्मत तक नहीं कराई जा सकी। पुलिया टूटने से क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नहर विभाग ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद विभाग ने महज औपचारिकता निभाते हुए बगल से लगभग चार फीट चौड़ा अस्थायी रास्ता बना दिया, जो बेहद संकरा और खतरनाक है। इस रास्ते से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, जबकि साइकिल और बाइक सवारों को दुर्घटना का लगातार खतरा बना रहता है। आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं और कई लोग घायल भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.