जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- दो साल से कोल्हान में मौसम ज्यादा मेहरबान है और अच्छी बारिश का दौर जारी है। मानसून की अवधि (1 जून से 30 सितंबर तक) पूरे राज्य की बात करें तो कोल्हान में पिछले दो साल से ज्यादा बारिश हो रही है। पिछले साल 2025 में पूर्वी सिंहभूम जिले में सबसे अधिक 1669.5 एमएम बारिश मानसून के दौरान हुई थी। यह राज्य में सबसे अधिक था। वहीं, इस साल की बात करें तो कोल्हान के पश्चिम सिंहभूम जिले में सबसे अधिक बारिश हुई है। इस साल 1 जून से 23 सितंबर तक पश्चिम सिंहभूम जिले में 1362.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक है। वहीं, इस साल सरायकेला-खरसावां जिले में भी अच्छी बारिश हुई है। यहां 1092.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड अबतक हुई है, जबकि पूर्वी सिंहभूम जिले में 1076.9 एमएम बारिश इस साल रिकॉर्ड हुई है। साल 2024 में सरायकेला में...