मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। एक ही अंचल में दो साल से अधिक समय से जमे तीन इंस्पेक्टर समेत सात पुलिस कर्मी का एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बुधवार को स्थानांतरण कर दिया। मीनापुर पुलिस अंचल में दो वर्ष से अधिक समय से पदस्थापित इंस्पेक्टर कंचन कुमारी को सकरा पुलिस अंचल में स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह बोचहां थाना के पर्यवेक्षी पदाधिकारी रंजन कुमार को तैनात किया गया है। कटरा अंचल से शुभनारायण यादव को लाइन हाजिर किया गया है। उनकी जगह पारू इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा को स्थानांतरित किया गया है। सकरा पुलिस अंचल से इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को सदर बी अंचल में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, सदर बी इंस्पेक्टर अशोक कुमार का स्थानांतरण बोचहां पर्यवेक्षी अधिकारी के रूप में किया गया है। पुलिस लाइन में पदस्थापन का प्रतीक्षा कर रहे अभय क...