श्रावस्ती, मार्च 27 -- गिलौला संवाददाता। गांव में लोगों तक शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए हर घर नल से जल योजना लागू की गई और करोड़ो रुपए खर्च करके काम भी कराया गया। लेकिन यह योजना पूरी तरह से परवान नहीं चढ़ सकी है। कहीं वर्षों बाद भी टंकी का निर्माण पूरा नहीं हो सका है तो कहीं पर सूखी पड़ी टोटियां लोगों को मुंह चिढ़ा रही हैं। पानी का पाइप डालने के लिए खोदी गई सड़कों की भी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। गिलौला ब्लाक की ग्राम पंचायत सुबिखा में दो साल पहले पानी टंकी का निर्माण शुरू किया गया था। लेकिन अब तक केवल पिलर ही खड़े हो सके हैं। जबकि सौर ऊर्जा संयंत्र छह महीने पहले लग कर तैयार हो गया है। पानी टंकी निर्माण के लिए लगाई गई बांस बल्लियां टूट कर गिरने लगी हैं। लेकिन पिलर के ऊपर टंका का निर्माण कराने के लिए कोई काम नहीं कराया जा सका है। ग्रामी...