कानपुर, मई 7 -- रूरा, संवाददाता। इस बार गर्मी में ग्रामीणों को पानी टंकी से पेयजल मिलने की उम्मीद थी लेकिन टंकी का निर्माण पूर्ण न होने से इस गर्मी में भी ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ेगा। क्षेत्र के बनीपारा के मजरा ललपुरवा गांव में बीते दो वर्षों पहले शुरू हुआ टंकी निर्माण अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। ग्रामीणों को दो वर्षों से पानी का इंतजार था,लेकिन अभी तक पानी न मिलने से ग्रामीणों ने पेयजल संकट की समस्या बनी हुई है। झींझक विकास खंड की ग्राम पंचायत बनीपारा के मजरा ललपुरवा में बीते दो वर्ष पहले हर घर नल योजना के तहत फरवरी माह में पानी टंकी निर्माण शुरू हुआ था। यह भी पढ़ें- तीन वर्ष से बंद है पानी टंकी का निर्माण, ग्रामीणों को पेयजल का इंतजार निर्माण शुरू होते ही ग्रामीणों खुशी की लहर दौड़ गई थी। उनको लगा था कि अब पेयजल संकट से ...