बलरामपुर, जुलाई 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित 'बुनियाद' परियोजना के दो वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय परियोजना अपडेट कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में परियोजना की उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि अब तक जिले में 80 आंगनवाड़ी केंद्रों को मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया जा चुका है, जबकि अगले चरण में 356 अन्य केंद्रों को भी मॉडल आंगनवाड़ी बनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तिकार अहमद सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पानी संस्थान के प्रोग्राम डायरेक्टर सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि टाटा ट्रस्ट के सहयोग से तुलसीपुर, गैसड़ी व रेहरा बाजार विकास खंडों में संचालित परियो...